चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती थे, पुलिस विभाग में शोक
देहरादून। शनिवार की देर रात्रि पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त सब इंस्पेक्टर विपिन जोशी का चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। दिवंगत विपिन जोशी के आकस्मिक निधन पर पुलिस कर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की। दिवंगत विपिन जोशी अपने सौम्य/ शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे। अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे। वे वर्ष 2002 में उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुए थे । और वर्ष 2015 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत हुए थे।
वे मूल रूप से ग्राम मजियाडा, पो0 कर्णप्रयाग, ज़िला चमोली के रहने वाले थे। दिवंगत विपिन जोशी के पार्थिव शरीर को बालावाला स्थित उनके आवास में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात