रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बीती रात भी केदारनाथ में बर्फबारी हुई जबकि गुरुवार को दोपहर 12 बजे बाद बर्फबारी शुरू हुई, जो करीब दो घंटे तक जारी रही। बर्फबारी के चलते केदारनाथ में कपाट बंद होने से पहले ठंड काफी बढ़ गई है। केदारनाथ में मौसम अब सर्दियों के अनुकूल होने लगा है। एक ओर तापमान पहले ही माइनस 7 पर पहुंच रहा है वहीं अब बर्फबारी होने से यहां ठंड और भी अधिक हो गई है।
बीती सांय केदारनाथ में बर्फबारी हुई, जिससे यहां पहले की तुलना में ठंड बढ़ गई है। वहीं गुरुवार को भी दोपहर बाद बर्फबारी हो गई। हालांकि अभी बर्फबारी जमने में वक्त लगा रही है, किंतु कुछ दिनों में केदारनाथ में बर्फबारी का क्रम और तेजी से बढ़ने लगेगा। यहां पहुंच रहे यात्रियों के साथ ही व्यापारी, तीर्थपुरोहित एवं अधिकारी कर्मचारी, पुलिस एवं अन्य सेनाओं को जवानों को बर्फबारी के बीच मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ के कपाट भैया दूज को बंद होने हैं।

More Stories
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
वित्तीय साक्षरता शिविर का दौरा किया