देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन दिवसीय मुंबई दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान उत्साह एवं उमंग से भरे हुए मुंबई वासियों के साथ योग एवं सूर्य नमस्कार किया। मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विजन को साकार करने हेतु सभी को नियमित दिनचर्या में योग एवं प्रातः काल भ्रमण को शामिल करने का संदेश दिया।

इस दौरान मुंबईवासियों ने देवभूमि उत्तराखण्ड भ्रमण के अपने अनुभव को साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं प्रदेशवासियों के सरल व्यवहार एवं सत्कार की प्रशंसा की।


More Stories
ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश
‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज
28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा