हिम सन्देश, सोमवार, 6 नवम्बर 2023, देहरादून। सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को देहरादून के गुनियालगाँव में निर्माणाधीन सैन्यधाम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य तय समय से पूर्ण होना चाहिए।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम दिसंबर के अंत तक सैन्यधाम के निर्माण कार्य को पूर्ण करेंगे। मंत्री ने निर्माण के लिए बजट व्यवस्था पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि निर्माण के लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है और पुनरिक्षित आगणन पर बजट जारी करने के लिए मुख्य सचिव से वार्ता की जाएगी। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि यह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना और मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। प्रदेश के अमर शहीदों की याद में जल्द ही सैन्यधाम बनकर तैयार होगा।
विदित हो कि सैन्यधाम निर्माण की भौतिक प्रगति 60 प्रतिशत पूर्ण हो गई है और सेना की तरफ़ से भी टैंक, एयरक्राफ्ट इत्यादि प्रदान किए जा चुके हैं।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के अपर सचिव सीएस धर्मसत्तू, निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल, कर्नल बीएस रावत, उपजिलाधिकारी नंदन कुमार, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, पार्षद सुंदर कोठाल, अनुराग सिंह, लक्ष्मण रावत, परियोजना अधिकारी रवींद्र कुमार उपस्थित रहे।

More Stories
स्कूल बसों का किया निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए जांचे सुरक्षा मानक
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर व्यक्त किया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश