गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में करेंगे दर्शन
हिम सन्देश, 25 अक्टूबर 2023, देहरादून। 26 और 27 अक्टूबर, 2023 को उत्तरखंड की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे उपराष्ट्रपति, जगदीप धनखड़ एवं डॉ. सुदेश धनखड़। इस दौरान वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में कंट्री लेड इनिशिएटिव (CLI) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य में उनकी यह पहली यात्रा होगी। धनखड़ पहले 26 अक्टूबर को गंगोत्री जायेंगे और फिर अगले दिन वे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगे।
इसके पश्चात 27 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति धनखड़ वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित कंट्री लेड इनिशिएटिव (सी एल आई) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। अपनी इस यात्रा में उनका देहरादून राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।

More Stories
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत