महापुरुषों के बताये मार्ग का हमें जीवन में अनुसरण करना चाहिए – बंशीधर तिवारी
देहरादून। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रिंग रोड, देहरादून स्थित सूचना निदेशालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महानिदेशक सूचना ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का जो मार्ग दिखाया हमें जीवन में उसका अनुसरण कर आगे बढ़ना है।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश को “जय जवान, जय किसान” का नारा देकर एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का संदेश दिया।

More Stories
शरीर में होने वाला दर्द दे सकता है दूसरी बीमारी का संकेत, जानें किन लक्षणों पर रहें सतर्क
देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को
पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित