देहरादून। उत्तराखंड बीजेपी से आज की बड़ी खबर सामने आयी है, रेखा आर्य के बाद अब एक और मंत्री ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, जी हाँ प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने साफ कहा है कि वो टिहरी लोकसभा से चुनाव लड़ना चाहते है और उन्होंने अपनी इच्छा पार्टी आलाकमान को बता दी है।
उनके अनुसार पार्टी अगर उन्हें चुनाव लड़ने का निर्देश देगी तो वो जरूर मैदान मे उतरेंगे उनके अनुसार कोई भी व्यक्ति खुद चुनाव नहीं लड़ता उसके स्वयं के लोग और पार्टी चुनाव लडाती है उनके अनुसार पार्टी जो भी कहेगी मै तैयार हूँ। ऐसे में साफ है कि सुबोध उनियाल के टिहरी लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताये जाने के बाद मौजूदा सांसद माला राज्य लक्ष्मी के लिए टिकट फिर से पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
आपको बता उनियाल से पहले रेखा आर्य भी अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है और वो तो लगातार तैयारी भी कर रही है ऐसे में एक और मंत्री के लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताने से बीजेपी मे टिकटो की दावेदारी मे दिलचस्प मोड़ आता दिखाई दे रहा है।

More Stories
पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार
एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार
टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री