मुख्यमंत्री धामी के देहरादून पहुँचने पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगड़ों के साथ पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत

हिम सन्देश, शनिवार, 30 सितम्बर 2023, देहरादून। आज, 30 सितम्बर 2023 को भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून द्वारा मा० मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देहरादून पहुँचने पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगड़ों के साथ पुष्पवर्षा करके बन्नू स्कूल रेस कोर्स मैदान में भव्य स्वागत किया।
माननीय मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक लंदन यात्रा से विदेशी निवेशकों का उत्तराखण्ड आना सुनिश्चित हुआ है, यह प्रदेश के लिये शुभ संकेत है।
स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल विधायक सविता कपूर, आदेश चौहान, विनोद चमोली, खजान दास, दुर्गेश्वर लाल, भरत लाल चौधरी, अनिल नौटियाल, दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, बलराज पासी, रमेश गड़िया, कैलाश पंत, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा ऋषिकेश मेयर अनिता ममगई, अनिल गोयल, विनय गोयल, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढिल्लों एवं महानगर के समस्त पार्षदगण एवं महानगर पदाधिकारीयों ने माननीय मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

More Stories
पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार
एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार
टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री