देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया है। बुधवार को केंद्रीयकृत काउंसलिंग शेड्यूल में बदलाव के बाद एचएनबी मेडिकल विवि ने भी संशोधित तिथियां जारी कर दीं। विवि कुलसचिव डॉ. आशीष उनियाल ने बताया, तीसरे चरण के लिए अब छात्र 20 के बजाए 24 सितंबर तक पंजीकरण, सिक्योरिटी फीस जमा करा सकेंगे।
24 तक ही प्रथम व द्वितीय चरण में सीट पाने वाले छात्र अपनी सीट छोड़ सकते हैं। तीसरे चरण की मेरिट ब 21 के बजाए 25 सितंबर को जारी होगी। इसके बाद छात्र 21 के बजाए 25 से 29 सितंबर तक च्वाइस भर सकेंगे। उनके डाटा को विवि 24 के बजाए 30 सितंबर व दो अक्तूबर को प्रॉसेस करेगा। तीसरे चरण का सीट आवंटन अब 26 सितंबर के बजाए तीन अक्तूबर को होगा। जिन पर दाखिले 30 सितंबर के बजाए सात अक्तूबर तक ले सकेंगे।

More Stories
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
किशोर संप्रेषण गृह का जिलाधिकारी ने किया विस्तृत निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार के दिए निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक