देहरादून। साइनस की बीमारी के इलाज में थेरेपी देने के बहाने दो डॉक्टरों ने बीटेक की एक छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद एक आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दूसरे की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिधौली स्थित महर्षि पतंजलि योग एंव प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र की है। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि नोएडा निवासी एक युवती अपने भाई के साथ मंगलवार को थाने आई थी। युवती ने बताया कि वह क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान से बीटेक की पढ़ाई कर रही है।
कुछ दिन से वह साइनस की समस्या से परेशान है। इसके लिए थेरेपी करानी थी तो किसी ने उसे इस अस्पताल का नाम बता दिया। इस पर उसने वहां पर पिछले महीने थेरेपी शुरू कराई। युवती के अनुसार उसके शरीर में काफी दर्द हो रहा था। यह बात उसने अस्पताल के संचालक डॉ. केपी सिंह को बताई। डॉ. सिंह ने उसे एक दवाई दे दी। इसके बाद थेरेपी शुरू कर दी। युवती के अनुसार दवाई पीने के बाद वह बेसुध होने लगी। इसके बाद डॉ. सिंह ने वहां पर अपने साथ डॉ. वर्मा को भी बुला लिया। दोनों ने युवती को निर्वस्त्र कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगे। इस पर युवती घबरा गई और अपने साथी को अस्पताल बुला लिया।

More Stories
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सीता सर्किट को पर्यटन के मानचित्र पर दिलाई जाएगी नई पहचान