November 15, 2026

उत्तरकाशी में भूकंप से डोली धरती, पांच किमी नीचे था केंद्र

उत्तरकाशी में भूकंप से डोली धरती, पांच किमी नीचे था केंद्र

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप से धरती डोली। स्थानीय लोगों के मुताबिक शाम करीब 4 बजकर 56 मिनट पर भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किमी नीचे था। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय समेत मनेरी क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया।

जिसमें जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भूकंप विज्ञानियों की मानें तो उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। उत्तराखंड का ज्यादातर इलाका भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। इसलिए बार-बार भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।