चमोली। दूसरी तरफ ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे चौथे दिन वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। नरेंद्रनगर की समीप बगड़धार में यातायात के लिए बंद था, जिसे सुचारू कर दिया गया है। बार-बार चट्टान से पत्थर गिरने और लगातार कोहरा छाने के कारण सीमा सड़क संगठन को हाईवे खोलने में कामयाबी नहीं मिल पा रही थी। सड़क के दोनों ओर से मशीन कार्य कर रही थी।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि अब हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया गया है। ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर आवाजाही शुरू होने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन अभी बदरीनाथ हाईवे के बंद होने से यहां यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिले के कई इलाकों में 25 अगस्त को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

More Stories
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य
लगातार दूसरी बार आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए जय शाह, निर्विरोध हुआ चयन
बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान, दुनियाभर में 1300 करोड़ के पार पहुंची कमाई