हरिद्वार। बैरागी संप्रदाय के उच्च कोटि के संत और श्री नीलेश्वर महादेव मंदिर के महंत प्रेमदास महाराज आज सुबह ब्रह्मलीन हो गए। उन्होंने अंतिम सांस अपने नीलेश्वर महादेव मंदिर परिसर के आश्रम में ली। मधुर भाषी मिलनसार विनम्रता की प्रतिमूर्ति महंत प्रेमदास महाराज के ब्रह्मलीन होने की खबर से संत समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर महंत अवधेशानंद गिरी महाराज, निरंजनी पंचायती अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज, पंच नाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज, महानिर्वाणी अखाड़ा अखाड़ा के सचिव महंत रवींद्र पुरी महाराज, उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा के महंत दुर्गादास कोठारी, महंत गोविंद दास,महामंडलेश्वर हरि चेतना नंद महाराज,महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज, महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश महाराज समेत कई प्रमुख संतों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन को एक राष्ट्रीय क्षति बताया। श्री गौरीशंकर महादेव मंदिर एवं श्री मलेश्वर महादेव मंदिर के प्रमुख सृष्टि पंडित प्रमोद कुमार शर्मा मिट्ठू ने बताया कि महंत प्रेमदास जी बीती रात अपने कमरे में सोने चले गए थे।

More Stories
बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा