देहरादून। उत्तराखंड में टमाटर के दाम कम नहीं हो रहे हैं। लोगों की थाली से टमाटर गायब होता जा रहा है। टमाटर के साथ अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, लोगों को महंगे दामों से राहत देने के लिए जिला प्रशासन का अभियान भी अब सुस्त पड़ गया है। बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। फसल खराब होने और रास्ते बंद होने के कारण मंडी में टमाटर की आवक घट गई है। एक बार फिर से टमाटर के दाम आसमान छूने लगे हैं। वहीं, अन्य सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल आने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
जिला प्रशासन की ओर से दुकानों पर लगाई गई मूल्य सूची भी गायब हो गई है। सचिव मंडी विजय थपलियाल ने बताया कि बारिश के कारण पहाड़ों से पर्याप्त मात्रा में टमाटर और सब्जियां नहीं पहुंच पा रही हैं। इसका असर दामों पर पड़ रहा है।
| जिला | टमाटर के दाम |
| उत्तरकाशी | 160 से 180 रुपये प्रति किलो |
| बडकोट | 100 -120 रुपए प्रति किलो |
| नौगांव | 200 रुपये किलो (लोकल टमाटर 80) |
| पौड़ी | 160 रूपए प्रति किलो |
| नई टिहरी | 160 से लेकर 180 रुपए |
| बागेश्वर | 200 किलो |
| टनकपुर | 200 रुपए किलो |
| भवाली | 200 रूपये किलो |

More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि