उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सेब और नाशपाती का न्यूनतम समर्थन मूल्य किया घोषित
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सेब और नाशपाती (गोला) का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। इस बार सरकार ने एमएसपी में एक रुपये की बढ़ोतरी की है। सी ग्रेड सेब का 12 रुपये और नाशपाती की न्यूनतम कीमत सात रुपये प्रति किलो तय किया है। प्रदेश में 25,785 हेक्टेयर भूमि पर सेब का उत्पादन किया जाता है। प्रतिवर्ष 62 हजार मीट्रिक टन सेब उत्पादित होता है, जबकि 13,234 हेक्टेयर पर 78,115 मीट्रिक टन नाशपाती का उत्पादन किया जाता है।
सेब, नाशपाती का सीजन शुरू होने से पहले हर साल सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करती है। अपर सचिव एवं कृषि व उद्यान महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान की ओर से एमएसपी घोषित करने के आदेश जारी किए गए। सी ग्रेड सेब का एमएसपी 11 रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये प्रति किलो किया गया। वहीं, नाशपाती का छह रुपये से बढ़ाकर सात रुपये प्रति किलो तय किया गया।
More Stories
किशोर संप्रेषण गृह का जिलाधिकारी ने किया विस्तृत निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार के दिए निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज