रुड़की। आईआईटी रुड़की में आज शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का कुलगीत के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बॉश ग्लोबल सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के सीईओ, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक दत्तात्रि सलागामे और आईआईटी निदेशक प्रो. केके पंत एवं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स आईआईटी रुड़की बीवीआर मोहन रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के कुल 1916 छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी। जिसमें 1076 स्नातक छात्रों को उपाधि दी जाएगी। मास्टर डिग्री में 686 छात्रों और पीएचडी 154 छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न 155 अवार्ड प्रदान किए जाएंगे।

More Stories
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने