पटवारी और एई- जेई पेपर लीक प्रकरण में फरार आरोपी के घर कनखल पुलिस ने की कुर्की की कार्रवाई
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पटवारी और एई और जेई पेपर लीक प्रकरण में बुधवार को फरार आरोपी के घर पहुंचकर कनखल पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। इससे पहले पुलिस ने नोटिस चस्पा करते हुए मुनादी करवाई थी। बता दें कि एक आरोपी ने पहले ही सरेंडर कर दिया था और दूसरा लगातार फरार है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक प्रकरण में तीन दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
जबकि अवैध रूप से धन अर्जित कर खरीदी गई आरोपियों की करीब एक करोड़ की संपत्ति को भी सील किया जा चुका है। बताया कि पुलिस ने फरार आरोपियों को आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की चेतावनी देते हुए सहारनपुर में ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी की थी। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए थे।
जिसके बाद एक आरोपी भूषण ने आत्मसमर्पण किया कर दिया था। लेकिन आरोपी अनिल कुमार अभी भी लगातार पुलिस से बचकर भाग रहा है। जिसके चलते बुधवार को आरोपी अनिल कुमार निवासी मांडू वाला थाना फतेहपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश के घर की कुर्की की कार्रवाई की गई है।
More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश