April 25, 2026

सीएम धामी ने चमोली में एसटीपी का रखरखाव कर रही कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश

सीएम धामी ने चमोली में एसटीपी का रखरखाव कर रही कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने पुलिस अधीक्षक चमोली को चमोली में एसटीपी का रखरखाव कर रही कम्पनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए हैं।