डाक कावड़ की भागमभाग में अलग-अलग हादसों में पांच कांवड़ियों की हुई मौत, 50 से अधिक घायल
रुड़की। डाक कावड़ की भागमभाग में अलग-अलग हादसों में पांच कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। बाईपास से लेकर हाईवे पर शुक्रवार की रात बाइक और अन्य वाहन टकराने से हादसे हुए। दोनों जगहों पर कांवड़ियों की इतनी भीड़ थी कि रातभर जाम लगता रहा। जबकि भीड़भाड़ और तेज वाहन रफ्तार हादसों का कारण बने। अलग-अलग हुए हादसों में पांच कावड़ियों की मौत हो गई। जबकि 50 से अधिक घायल हो गए।
डाक कावड़ की भागमभाग में बाईपास पर अचानक एक कांवड़िये की बाइक में आग लग गई। जिससे बाईपास पर अफरातफरी मच गई। बाईपास से गुजर रहे कांवडियों ने बाइक में लगी आग को बुझाया। जिसके बाद बाईपास से गुजर रहे कांवडियों ने राहत की सांस ली।
More Stories
किशोर संप्रेषण गृह का जिलाधिकारी ने किया विस्तृत निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार के दिए निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज