देहरादून। देर रात अशारोड़ी चौकी के पास एक कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 20 से ज्यादा कांवड़िये घायल हो गए। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आशारोड़ी और थानाध्यक्ष क्लेमेंट मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती करावाया। पुलिस के अनुसार, हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल थे, जिसमें से तीन गंभीर व्यक्तियों को तत्काल मौके पर ही देहरादून की तरफ आ रही एक प्राइवेट एंबुलेंस से दून चिकित्सालय भिजवाया गया।
बाकी आठ घायलों को थाने के सरकारी वाहन एवं प्राइवेट वाहन से नजदीकी अस्पताल पावर लाइन मोहब्बेवाला में भर्ती कराया गया। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। चालक ने पुलिस को बताया कि अचानक नींद की झपकी आने से दुर्घटना हुई है। सभी घायल ग्राम तिघरी रामगढ़ थाना नकुड जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

More Stories
किशोर संप्रेषण गृह का जिलाधिकारी ने किया विस्तृत निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार के दिए निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज