रुड़की। तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे कांवड़ियों से भरे छोटे हाथी को टक्कर मार दी। हादसे में नौ कांवड़िए घायल और चालक हो गया। पुलिस ने सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चार कांवड़ियों समेत चालक की गंभीर हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब दो बजे दिल्ली निवासी नौ कांवड़िए एक छोटे हाथी में सवार होकर हरिद्वार गंगा जल लेने जा रहे थे। जैसे ही छोटा हाथी हरिद्वार हाईवे पर स्थित एकता ईंटभट्टे के सामने पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।
ट्रक की टक्कर लगते ही छोटे हाथी में सवार कांवड़ियों में चीख-पुकार मच गई। हादसा होते देख हाईवे से गुजर रहे लोग मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने चालक और चार कांवड़ियों की गंभीर हालत देखते हुए ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया।

More Stories
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल