हरिद्वार। कांवड़ मेले को लेकर पुलिस ने यातायात रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। नौ से 17 जुलाई तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अलग-अलग तिथियों में यातायात प्लान की व्यवस्था बदलती रहेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि कांवड़ मेले को लेकर यातायात प्लान जारी कर दिया गया है। मेले में भीड़ के मद्देनजर अलग-अलग दिन के हिसाब से प्लान तैयार किया गया है।
रूट डायवर्जन
– हरिद्वार में यातायात का दवाब अधिक होने पर दिल्ली मेरठ की तरफ से आने वाले सभी वाहनो को नंगला इमरती सर्विस लेन एनएच 334 से लंढौरा लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा।
– पंजाब और सहारनपुर से हरिद्वार जाने वाले वाहनों को भगवानपुर एनएच-344 से बिझौली अब्दुल कलाम चौक से नंगला इमरती सर्विस लेन से भेजकर लंढौरा लक्सर होते हुए हरिद्वार भेजा जाएगा।
– देहरादून और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर यूपी से डायवर्ट कर देवबंद गागलहेडी मोहंड होते हुए देहरादून एवं पर्वतीय क्षेत्रो में भेजा जाएगा।
– नजीबाबाद और कुमाऊं की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को विलासपुर तिराहा से डायवर्ट कर मीरापुर, बिजनौर होते हुए नजीबाबाद से कुमाऊं क्षेत्र में भेजा जाएगा।
– सामान्य दिनों में नजीबाबाद और कुमाऊं की तरफ जाने वाले सभी वाहनों को नंगला इमरती सर्विस लेन एनएच 334 से लंढौरा लक्सर- बालावाली से बिजनौर होते हुए नजीबाबाद से होकर कुमाऊं भेजा जाएगा।
– दिल्ली मेरठ मुजफ्फरनगर से देहरादून जाने वाले सभी वाहनों को बिझौली सर्विस लेन अब्दुल कलाम चौक से भगवानपुर एनएच-344 से मंडावर और मोहंड होते हुए देहरादून एवं पर्वतीय क्षेत्र में भेजा जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण
सीएम धामी ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का किया शुभारंभ, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा
तांबे के बर्तन में पानी पीने के हैं कई फायदे, लेकिन ज्यादा सेवन से सेहत को हो सकता है नुकसान