देहरादून। ग्राफिक एरा अस्पताल में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए भी कैशलैस इलाज की सुविधा आरम्भ हो गई है। आयुष्मान और एसजीएचएस कार्ड धारकों को अस्पताल में यह सुविधा पहले से उपलब्ध कराई जा रही है। चकराता रोड पर धूलकोट में स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल को एन.ए.बी.एच. का एक्रीडिटेशन मिलने और ब्लड बैंक की सुविधा मिलने के बाद के केंद्र सरकार के मौजूदा एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कैशलैस इलाज की सुविधा के लिए मान्यता दे दी गई है। सी.जी.एच.एस. के अपर निदेशक ने इस संबंध में पत्र जारी किया है।
ग्राफिक एरा अस्पताल के निदेशक डॉ पुनीत त्यागी ने बताया कि सी.जी.एच.एस. कार्ड पर ओपीडी, जनरल सर्जरी, नेत्र रोगों, स्त्री रोगों, अस्थि रोगों, फिजियोथेरेपी, ईएनटी, कॉर्डियोलॉजी, बाल रोग, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, दंत रोगों, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, डायलिसिस, ब्लड बैंक, रेडियोलॉजी और लैब की सेवाओं पर यह सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि बिना सर्जरी पांच बच्चों के दिल के छेदों के इलाज, बहुत छोटे बच्चें को कामयाबी के साथ तीसरी बार पेसमेकर लगाने और आहार नली की रुकावट का बिना आपरेशन सफल इलाज करके के बाद ग्राफिक एरा अस्पताल में दूर दूर से आने वाले रोगियों की तादाद बढ़ी है। सबसे नई तकनीकों और मशीनों के जरिये ग्राफिक एरा अस्पताल में देश विदेश में अनुभव हासिल करने वाले विशेषज्ञ बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।

More Stories
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि