प्रदेशभर में नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला, आज भी सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड के सात पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की कई दौर की बारिश होने के आसार है। इसके अलावा विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कें और राजमार्गाें के अवरुद्ध होने की संभावना जताई है।
More Stories
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन