बागेश्वर से मंदिर पूजा के लिए जा रहे थे
पिथौरागढ़। तल्लाजोहार क्षेत्र में होकरा के पास एक बोलेरो के गहरी खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार, बागेश्वर जिले के सामा से होकरा जा रही एक बोलेरो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ व स्वास्थ्य विभाग की टीम बचाव कार्य में जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से खाई से शवों को बाहर निकाला गया। मंदिर दर्शन के लिए जा रहे ये सभी लोग बागेश्वर के रहने वाले है। हादसे का शिकार लोग बोलेरो कार से होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे। जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां पर सड़क बेहद खराब है।

More Stories
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया