देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज (बृहस्पतिवार) बारिश के साथ ही प्री-मानसून दस्तक देगा। जबकि 25 जून को पूरी तरह से मानसून उत्तराखंड में प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग की ओर से 22 जून को प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में बारिश, गर्जन और झोंकेदार हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 22 जून से 24 जून तक होने वाली बारिश प्री-मानसून की बारिश में दर्ज की जाएगी। जबकि 25 जून से मानसून आएगा। प्री-मानसून के दौरान पर्वतीय इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। जबकि इन तीन दिनों में मैदानी इलाकों का भी मौसम बदलने की संभावना है।

More Stories
स्कूल बसों का किया निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए जांचे सुरक्षा मानक
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर व्यक्त किया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश