बदरीनाथ हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जिससे वाहन चालक की मौत हो गई है। तेज बारिश के चलते पीपलकोटी के पास बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आने से जाम लग गया था। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतार लग गई।
बुधवार शाम को पीपलकोटी से एक किमी आगे तैला घाम पर जाम में फंसी मैक्स पर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। जाम के चलते सवारियां बाहर निकल गई थी, लेकिन चालक वाहन में ही बैठा रहा, जिससे उसकी मौत हो गई। पीपलकोटी चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत ने बताया कि मृतक की पहचान सुमन फर्स्वाण पुत्र इंदर फर्स्वाण (42 साल) निवासी जखोली रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है।

More Stories
बिशनपुर कुंडी घाट पर SDRF का सफल रेस्क्यू ऑपरेशन, सात लोगों को निकाला सुरक्षित
100 मीटर गहरी खाई में गिरा बाइक सवार,SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू अभियान
तकनीक और पारंपरिक ज्ञान के समन्वय से मजबूत होगा उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन: राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन