देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार से मौसम बिगड़ने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 12 से 15 जून तक येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, यूएसएनगर, नैनीताल जिलों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि एवं झक्कड़ 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।
मौसम निदेशक डा. बिक्रम सिंह के मुताबिक 12 से 15 जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आंधी से फसलों को नुकसान की आशंका है। मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।

More Stories
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया