हिम सन्देश, बुधवार, 07 जून 2023, मसूरी/देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मसूरी में चल रहे निर्माण कार्यों एवं रोड सुधारीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जो कार्य अवशेष रह गए हैं उनको मानसून से पहले यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने चैम्बर, कबल का कार्य तथा तारों अंडरग्राउण्ड किये जाने कार्य पूर्ण करते हुए फिनिशिंग टच दिये जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मसूरी नन्दन कुमार सहित, लोनिवि, विद्युत, जल संस्थान आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर NHAI का एक्शन, अधिकारी सस्पेंड
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा