देहरादून: सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड पुलिस फोर्स में जल्दी कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान इसकी घोषणा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से भर्तियों में नकल की बात सामने आ रही थी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को तत्काल भर्तियों की जांच के आदेश दिए गए। एसटीएफ की जांच में नकल की बात सामने आई। जांच के बाद आरोपित इस टाइम जेल में बंद हैं।
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां नकल विरोधी कानून लागू हुआ। इसके बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने नकल विरोधी कानून का ड्राफ्ट मांगा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसी बच्चे के साथ धोखा नहीं होने देंगे। इस दौरान उन्होंने नए भर्ती हुए जवानों को बधाई दी।

More Stories
मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण
सीएम धामी ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का किया शुभारंभ, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा
तांबे के बर्तन में पानी पीने के हैं कई फायदे, लेकिन ज्यादा सेवन से सेहत को हो सकता है नुकसान