रुद्रपुर: सिडकुल की पायलट कंपनी में इनकम टैक्स ने छापा मारा। अचानक हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। इस दौरान इनकम टैक्स और पुलिस ने कंपनी में नाइट शिफ्ट कर रहे कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जप्त कर लिए। साथ कंपनी के दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने नाइट शिफ्ट कर रहे कंपनी अधिकारियों कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जप्त कर लिए। इसके बाद इनकम टैक्स की टीम ने कंपनी के दस्तावेज के कब्जे में लिए और जांच शुरू कर दी।
इस दौरान किसी को भी अंदर और बाहर नहीं जाने दिया गया। सुबह करीब 10:00 जब नाइट शिफ्ट कर रहे कर्मचारियों को बाहर आने दिया गया, जबकि अंदर किसी को भी जाने से रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की सात आठ सदस्य टीम जांच में लगी हुई है। इनकम टैक्स की टीम दिल्ली और देहरादून से पांच वाहनों में आई है।

More Stories
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर