हिम सन्देश, शनिवार, 27 मई 2023, नैनीताल/पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान “आदि कैलाश” व “ओम पर्वत” के दर्शन किए।
राज्यपाल ने कहा कि आदि कैलाश धार्मिक पर्यटन में रुचि रखने वालों के लिए स्वर्ग के समान है। उन्होंने कहा कि आदि कैलाश के दर्शन से सुखद अनुभूति हुई है। उन्होंने कहा कि यह पवित्र यात्रा परमानंद को प्राप्त करने के समान थी, यूँ ही नहीं उत्तराखण्ड को देवभूमि कहा जाता है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की।
राज्यपाल ने कहा की सभी देशवासियों को आध्यात्मिक पर्यटन के लिए उत्तराखण्ड जरूर आना चाहिए।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शनिवार को “आदि कैलाश” व “ओम पर्वत” के किये दर्शन

More Stories
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट