प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मैदानों तक मौसम ने करवट ली तो लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन वहीं बारिश से चारधाम यात्रियों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। चमोली में बर्फबारी और बारिश के कारण हेमकुंड साहिब की यात्रा घांघरिया में रोक दी गई है।
गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में बीती रात से बारिश हो रही है। घांघरियां में करीब 1130 यात्री रोके गए हैं। हालांकि बदरीनाथ धाम की तीर्थ यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। आज गुरुवार सुबह बारिश के बीच ही तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए।
वहीं केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में भी मौसम खराब है। सुबह बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। इधर मसूरी शहर में हुई बारिश और तेज हवा से पेड़ गिर गया। कुछ देर के लिए मालरोड अवरुद्ध रही। पेड़ गिरने की सूचना पर मौके पर फायर रेस्क्यू की टीम पहुंची। रेस्क्यू टीम ने पेड़ को काटकर बंद माल रोड को खोला।

More Stories
धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट