लक्सर: ट्रैक्टर से कुचलकर पांच वर्षीय मासूम बच्ची व उसके पिता की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पांच वर्ष वर्षीय एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के टांडा भागमल गांव की है। भोगपुर टांडा गांव निवासी कृष्णपाल अपना स्कूल चलाते हैं।
पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाल अमरजीत सिंह मौके पर पहुंचे तथा हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। जबकि हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला।
जोशीमठ में एक डम्पर खाई में गिर गया
वहीं चमोली जिले में जोशीमठ में तपोवन मोटर मार्ग पर एक डम्पर खाई में गिर गया है। हादसे में चालक की मौत हो गयी है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने मैक्स अस्पताल पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का जाना हालचाल
हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं डिटॉक्स वाटर, जानिए किन लोगों को नहीं पीना चाहिए
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत