नई टिहरी: चम्बा-कोटी रोड पर नैल गांव के पास कार सवार ने शिक्षिका को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक भागीरथीपुरम निवासी गीता रावत प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर थीं।
कार दुर्घटना में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत दो व्यक्तियों को आई चोट
वहीं गोपेश्वर में आइटीबीपी गौचर ऑफिसर गेट के नजदीक बीती राम दो कारों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी भी शामिल हैं। घायलों का गौचर सरकारी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया।
बताया गया कि बदरीनाथ हाईवे पर गौचर आइटीबीपी कैंप के सामने विपरीत दिशा से आ रही दो कारें आपस में भिड़ गई। जिसमें अरुण सती, विकास डिमरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी को चोट आई है। चौकी प्रभारी गौचर मानवेंद्र गुसाईं ने बताया कि घटना बीती रात 11 बजे की है। जब जिलाध्यक्ष चमोली रमेश मैखुरी का वाहन रुद्रप्रयाग से कर्णप्रयाग की ओर आ रहा था।

More Stories
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बच्चों को मिला अधिकारों और सुरक्षा का संदेश
जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू