देहरादून: स्मार्ट सिटी के कार्यों की धीमी रफ्तार पर महापौर सुनील उनियाल गामा ने जताई नाराजगी। नगर निगम में स्मार्ट सिटी को लेकर महापौर सुनील उनियाल गामा ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने विद्युत लाइनों को भूमिगत करने, पेयजल लाइन, सड़कों की मरम्मत, बारिश के पानी निकासी समेत अन्य कार्यों की प्रगति का हाल जाना।
मानसून सीजन से पहले कार्य पूर्ण करने को लेकर महापौर ने अधिकारियों से योजना मांगी है। उच्च अधिकारियों को धरातल पर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के भी निर्देश हैं।

More Stories
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा