हिम सन्देश, 14 मई 2023, रविवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईसीएसई एवं आईएससी की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी जीवन के हर पथ पर सफलता प्राप्त करते हुए देश-प्रदेश का नाम रोशन करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा में जिन विद्यार्थियों को कम अंक प्राप्त हुए हैं वे छात्र निराश न हों और परिश्रम करते रहें। जीवन का प्रत्येक क्षण हमें अनुभव और अवसर दोनों प्रदान करता है।

More Stories
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज