उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा। इससे चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं, मैदानी इलाकों में धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार के 10 से 12 मई तक प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहेगा।
जबकि, 13 मई को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा कि पर्वतीय इलाकों में मौसम के साफ रहने से चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को राहत मिलेगी। वहीं, मैदानी इलाकों में चटख धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है। संवाद

More Stories
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया