देहरादून: पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द सोमवार को दो दिनी दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे। शाम को उन्होंने मसूरी स्थित लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंचकर अकादमी परिसर का भ्रमण किया।
पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द का सोमवार को राजभवन आगमन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने स्वागत किया। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं।
पूर्व राष्ट्रपति और राज्यपाल का सोमवार सायं मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी पहुंचने पर अकादमी के निदेशक श्रीनिवास आर कटिकिथाला ने स्वागत किया।
पूर्व राष्ट्रपति ने अकादमी परिसर का भ्रमण कर निदेशक से जानकारी प्राप्त की और प्रशिक्षु अधिकारियों से भी बातचीत की। पूर्व राष्ट्रपति ने बीते माह अप्रैल में भी अकादमी का भ्रमण किया था।

More Stories
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया