जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच हुए मुठभेड़ शहीद हुए उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ मल्ली गांव निवासी वीर जवान रुचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गया है। यहां पुलिस प्रशासन व सेना के जवानों की मौजूदगी में शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है। सीएम धामी भी कुछ ही देर में पहुंचेंगे।
उनके शहीद होने की सूचना मिलते ही कुनीगाड़ सहित पूरे गैरसैंण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। रुचिन के माता-पिता और दादा-दादी को अभी उनके शहीद होने की खबर नहीं है। गांव के लोगों का कहना है कि रुचिन के भाई को इसकी सूचना दे दी है वही परिजनों को बताएगा।
रुचिन रावत (30) 2009-10 में सेना में भर्ती हुए थे। रुचिन के चाचा सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शहीद की पत्नी और बेटा जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में ही रहते हैं। उसकी पत्नी ने ही गैरसैंण में अपने माता-पिता को पति के शहीद होने की सूचना दी।
भरापूरा परिवार पीछे छोड़ गए रुचिन

More Stories
मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण
सीएम धामी ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का किया शुभारंभ, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा
तांबे के बर्तन में पानी पीने के हैं कई फायदे, लेकिन ज्यादा सेवन से सेहत को हो सकता है नुकसान