देहरादून: आइएफएस विनोद कुमार सिंघल को 16वें दिन फिर से वन विभाग के मुखिया की कमान मिल गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के क्रम में शासन ने सिंघल को विभाग प्रमुख का कार्यभार सौंपने के आदेश जारी कर दिए। बुधवार को सिंघल ने कार्यभार ग्रहण भी कर लिया।
उधर, यह मामला हाईकोर्ट में भी चल रहा था। अदालत ने तीन अपै्रल को आदेश पारित किए कि चार अप्रैल को अवकाश के बावजूद भरतरी को विभाग प्रमुख का चार्ज दिया जाए। हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन के क्रम में शासन ने चार अप्रैल को भरतरी को वन विभाग के मुखिया का कार्यभार सौंप दिया था। इस बीच सिंघल ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी।
सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर स्थगनादेश दे दिया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में शासन ने सिंघल को विभाग प्रमुख का कार्यभार सौंपने के आदेश जारी कर दिए। बुधवार को सिंघल ने भरतरी से कार्यभार ग्रहण किया। उधर, आइएफएस भरतरी के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के कयास भी लगाए जा रहे थे, लेकिन फिलहाल ऐसी स्थिति नहीं बन रही। कारण ये कि शासन ने उन्हें चार्जशीट दी हुई है, जिसका उन्हें जवाब देना है।

More Stories
एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर NHAI का एक्शन, अधिकारी सस्पेंड
एसएसपी दून की सटीक रणनीति से एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा