देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्विस एजुकेशन ग्रुप से राज्य के युवाओं को पर्यटन और होटल व्यवसाय में प्रशिक्षण देने में सहयोग मांगा। स्विट्जरलैंड से आने वाले प्रशिक्षकों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री धामी से मंगलवार को उनके आवास पर स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर क्लाडियो रैकनेलो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल से भेंट की।
राज्य में पर्यटन, साहसिक पर्यटन व शिक्षा की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्विट्जरलैंड से प्रतिनिधिमंडल आना चाहेगा तो उन्हें सरकार से पूरा सहयोग मिलेगा।
स्विट्जरलैंड में आध्यात्मिक क्षेत्र में उत्तराखंड से आएं विशेषज्ञ:
स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर क्लाडियो रैकनेला ने कहा कि स्विट्जरलैंड में आध्यात्मिक गतिविधियों के क्षेत्र में कार्य करने की काफी संभावनाएं हैं। वहां पर आध्यात्मिक गतिविधियों पर आधारित केंद्रों में उत्तराखंड से विशेषज्ञ कार्य करें तो इसमें कार्य करने के लिए अनेक संभावनाएं हैं। राज्य की ओर से जो भी सहयोग मांगा जाएगा, उसे पूरा करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर स्वामी अभय दास, सूर्य प्रताप सिंह, सचिव शैलेश बगोली, रविनाथ रामन, सचिन कुर्वे, डा पंकज कुमार पांडेय एवं शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

More Stories
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
एआई तकनीक से बनी फिल्म ‘द्रोणाचार्य’ का ट्रेलर हुआ रिलीज