द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। 22 मई को द्वितीय केदार मद्महेश्वर और 26 अप्रैल को तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खुलेंगे। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन लग्न में खोले जाएंगे।
आज शुक्रवार को बैसाखी पर्व पर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना से निश्चित कर द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर और मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में विधि-विधान के साथ तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट खोलने की तिथि व समय घोषित किया गया।
बता दें उत्तराखंड में साल 2023 की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू हो रही है। 22 तारीख को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

More Stories
टीबी मुक्त भारत अभियान को मिशन मोड पर संचालित करने, स्क्रीनिंग एवं निक्षय मित्रों के नामांकन में तेजी लाने के निर्देश
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास