
हिम सन्देश, 13 अप्रैल 2023, रुद्रप्रयाग (सू.वि.)। चारधाम यात्रा स्वास्थ्य सेवा सुदृढीकरण के अन्तर्गत श्री केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने वाले चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को एडवांस इमेरजेंसी केयर व लाइफ सपोर्ट का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिसके तहत 92 चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग व केयर इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में 62 चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ को एडवांस इमेरजेंसी केयर व लाइफ सपोर्ट विषय पर 02 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एचसीएस मर्तोलिया ने कहा कि श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जटिल परिस्थितियों के बीच कुशलता से स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के मकसद से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में अगस्त्यमुनि ब्लॉक के 52, उखीमठ ब्लॉक के 18 व जखोली ब्लॉक के 22 पैरामेडिकल स्टाफ के यह प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जिसमें प्रथम बैच में 62 व शेष को दिनांक 15 अप्रैल, 2023 तक प्रशिक्षित कर दिया जाएगा।
चारधाम यात्रा प्रशिक्षण कार्यक्रम की सहयोगी संस्था केयर इंडिया सोल्यूसन के मास्टर ट्रेनर आकस्मिक सेवा विशेषज्ञ डा. रिपुदमन शर्मा ने हाई एल्टीट्यूड में होने वाले स्वास्थ्य से संबंधित जटिलताओं और उनक प्रबंधन व निवारण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विमल सिंह गुसांई, फिजिशियन डॉ. संजय तिवारी आदि मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
छठ पूजा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को कई रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग की भी व्यवस्था
“विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं” – रेखा आर्या