केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 6 अप्रैल को देहरादून आएंगे। इस दौरान वह निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के साथ की कुछ नई योजनाओं की सौगात उत्तराखंड को दे सकते हैं।
केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की ओर से गडकरी के उत्तराखंड आगमन के संबंध में शासन को पत्र लिखा गया है। हालांकि अभी तक उनका मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो गडकरी नई दिल्ली से ही आर्थिक गलियारे के रूप में विकसित किए जा रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का सड़क मार्ग से होते हुए गणेशपुर या आशारोड़ी तक निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वह प्रेस को भी संबोधित कर सकते हैं।

More Stories
समर्पण और उद्देश्य की भावना के साथ अपने पेशेवर कर्तव्यों को निभाएं- उपराष्ट्रपति
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 8 की मौत
यात्रा व्यवस्था में लगे कर्मचारी, अधिकारी “अतिथि देवो भव:” की भावना से कार्य करें- महाराज