रुद्रपुर :खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के नेपाल के रास्ते कनाडा भागने की आशंका के बीच ऊधमसिंह नगर जिला अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से सटे बार्डर के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल की सीमा पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
पिछले कुछ सालों में खालिस्तान और भिंडरवाला के समर्थन में इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रियता दिखी है। ऊधमसिंह नगर पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने कई लोगों को चिह्नित कर उनकी काउंसलिंग भी की है। इधर, खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह शनिवार को अपने साथियों की गिरफ्तारी के बाद फरार है। आशंका है कि वह नेपाल के रास्ते कनाडा अथवा अन्य देशों को भाग सकता है। इसे देखते हुए ऊधमसिंह नगर पुलिस भी अलर्ट है।
शनिवार रात से ही ऊधमसिंह नगर पुलिस उत्तर प्रदेश से सटे पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर बार्डर पर चेकिंग कर रही है। पड़ोसी देश नेपाल से सटे बार्डर बनबसा चेक पोस्ट के अलावा खटीमा और झनकइया क्षेत्र में पुलिस सतर्क है। आने-जाने वाले संदिग्धों के साथ ही वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि खालिस्तानी समर्थक अमृत पाल सिंह के नेपाल भागने के इनपुट सीधे तौर पर पुलिस को नहीं मिले है। बावजूद इसके जिला पुलिस शनिवार रात से ही जिले से सटे उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद और बिजनौर सहित पड़ोसी देश नेपाल से सटे बार्डर पर चेकिंग कर रही है। इंटरनेट मीडिया पर भी निगाह रखी जा रही है।

More Stories
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर