हिम सन्देश, 13 मार्च 2023, पिथौरागढ़ (सू.वि.)। जिला गंगा समिति की बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने आइटीबीपी के अधिकारियों से पिथौरागढ़ में स्थित उनके एसटीपी टैंकॊ के शुद्धिकरण कार्यों की जानकारी ली। आइटीबीपी के अधिकारियों ने बताया कि उनके द्वारा एसटीपी टैकों का केमिकल आदि डालकर शुद्धिकरण किया जा रहा है।
वहीं जिलाधिकारी ने थल में राम गंगा नदी पर स्थित घाट पर दाह संस्कार के उपरांत सफाई व्यवस्था बनाये रखे जाने को लेकर की जा रही कार्रवाई की जानकारी भी संबंधित उप जिलाधिकारी से ली। जिलाधिकारी ने घाटों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के बात संबंधित अधिकारियों से कहीं।
बैठक में डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े,मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, डीडीओ रमा गोस्वामी, जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्य आदि उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
छठ पूजा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को कई रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग की भी व्यवस्था
“विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं” – रेखा आर्या