
हिम सन्देश, 08 मार्च 2023, नैनीताल। पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल ने होली पर्व के शुभ अवसर पर जनपद वासियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से शांतिपूर्वक और सौहार्द के वातावरण में होली मनाने की अपील की गई है। नैनीताल में होली की धूम हर जगह-जगह देखने को मिली लोग एक दूसरे से गुलाल लगाकर गले मिल कर एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं, नैनीताल पुलिस ने इस मौके पर जगह जगह सुरक्षा व्यवस्था भी कड़े इन्तजाम किए गए हैं।

जनपद में सभी जगह होली शांति पूर्ण माहौल में मनायी गयी। होली के मौके पर एसएसपी नैनीताल के हल्द्वानी स्थित सरकारी आवास में जनपद के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों/पुलिस परिवार के परिजनो एवं इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया बंधुओं ने श्री पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल के साथ जमकर होली खेली एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए और होली के गीतों पर खूब थिरकते हुए एसएसपी नैनीताल को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

More Stories
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर