
हिम सन्देश, 25 फ़रवरी 2023, शनिवार, तिवाड़गाँव/टिहरी। दो दिवसीय टिहरी दौरे पर पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टिहरी मुख्यालय में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के उपरांत रात्रि विश्राम हेतु ग्राम तिवाड़गाँव, (वि०ख० थौलधार) स्थित श्रीमती ममता पवार के ‘कुटुंब होमस्टे’ पहुँचे।
इस अवसर पर भारी संख्या में मौजूद महिलाओं ने मुख्यमंत्री धामी का गाँव में स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने ग्राम वासियों का हाल-चाल जाना एवं उनके द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न होमस्टे की सराहना की।

More Stories
टीबी मुक्त भारत अभियान को मिशन मोड पर संचालित करने, स्क्रीनिंग एवं निक्षय मित्रों के नामांकन में तेजी लाने के निर्देश
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने संस्कृत विद्यालय ओड़लीनांदा में नव निर्मित भवन का किया लोकार्पण
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास