June 15, 2026

महाशिवरात्रि के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर मंदिर पहुँच किया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने टपकेश्वर मंदिर पहुँच किया जलाभिषेक

भगवान भोलेनाथ से की देश व प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना

हिम सन्देश, 18 फरवरी 2023, शनिवार, देहरादून। आज महाशिवरात्रि के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपनी पुत्री वैष्णवी के साथ देहरादून स्थित टपकेश्वर मंदिर पहुँची, जहाँ उन्होंने पौराणिक शिव मंदिर टपकेश्वर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने भगवान भोलेनाथ से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि आज का दिन भगवान भोले को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन पर जलाभिषेक व रुद्राभिषेक का अपना विशेष महत्व होता है।